समिति के अध्यक्ष रामावतार बढाया व महामंत्री राजेन्द्र खंडेलवाल ने बताया
कि मां के दरबार को जम्मु की तर्ज पर सजाया गया है। तीर्थराज गलता के
विहंगम पहाडों पर बाण गंगा,चरण पादुका,आद्र्ध कुंवारी गुफा,हाथी
मत्था,सांझी छत व बर्फीले पहाडों पर मां वैष्णों के दर्षनों का लाभ
श्रद्धालुओं ने उठाया। इस दौरान श्रद्धालु चलो बुलावा आया है....जय बोलो
वैष्णो देवी माता की...चलो बुलावा आया है...जैस भजनों पर नाच गाकर वातावरण
को भक्तिमय बना रहे थे। इस मौके पर श्रद्धालुओं को प्रसादी भी वितरित की
गई। 9 अक्टूबर तक दरबार का समय रोजाना साम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक
रहेगा।
मुख्य संयोजक सुशील धौकरिया व संयोजक नंद कुमार राजन शर्मा व
दरबार संयाजक हरि शंकर केदावत ,उपाध्यक्ष धर्मेन्द खंडेेलवाल व संगठन
मंत्री अजय चावलवाला ने बताया कि शहर के सभी क्षेत्रों से माता के भक्त
हाजरी लगाएंगे।