Advertisement
लंपी वायरस - राज्यपाल ने जिलेवार गायों में संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की

राज्यपाल मिश्र ने वायरस की रोकथाम और संक्रमित पशुओं के इलाज के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी और पशुधन सहायकों को सतर्क रहते हुए कार्यवाही करने और स्वास्थ्यवर्धक पशु आहार के बारे में भी पशुपालन विभाग को समय-समय पर सलाह जारी किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने पशु चिकित्सा और पशुविज्ञान विश्वविद्यालय (राजुवास) को भी लंपी वायरस की रोकथाम के लिए राज्य सरकार के प्रयासों में सहयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजुवास अपने सम्बद्ध संस्थानों के इंटर्न छात्रों को पशुपालन विभाग के सहयोग के लिए उपलब्ध करवाए।
पशुपालन, मत्स्य एवं गोपालन विभाग के शासन सचिव पी.सी. किशन ने बताया कि राज्य में जोधपुर, श्रीगंगानगर और बीकानेर जिलों को छोड़कर अन्य प्रभावित जिलों में लम्पी वायरस से पशुओं के संक्रमण और मृत्यु दर में गत सप्ताह की तुलना में कमी आई है। उन्होंने बताया कि गोट पॉक्स वैक्सीन की 20 लाख डोज की खरीद के लिए भारत सरकार से स्वीकृति मिल गई है। पहले चरण की पांच लाख वैक्सीन की खरीद कर इसी सप्ताह सरकार के स्तर पर भी टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा ताकि लंपी स्किन वायरस संक्रमण को अप्रभावित पशुओं में फैलने से रोका जा सके। गौशालाओं द्वारा अपने स्तर पर टीकाकरण पहले से ही किया जा रहा है।
राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतीश कुमार गर्ग ने कहा कि भैंस आदि अन्य पशुओं में यह बीमारी फैलने से रोकने के लिए उनका आइसोलेशन किया जाना चाहिए। उन्होंने मच्छरों के माध्यम से बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी सैनिटाइजेशन किए जाने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए एक पाउडर तैयार किया गया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


