lucknow news : Rain in many districts of the uttar pradesh including Lucknow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 2:01 pm
Location
Advertisement

लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश, मौसम खुशनुमा

khaskhabar.com : शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 4:28 PM (IST)
लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश, मौसम खुशनुमा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के कई अन्य जिलों में गुरुवार देर रात सामान्य बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार गुरुवार देर शाम कई जिलों में बारिश हुई। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। शुक्रवार को दिन में बादल छाए रहेंगे और धूप निकलने की संभावना कम ही है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement