Lok Sabha: Trinamool exit from the demand for Prime Minister statement-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोकसभा : प्रधानमंत्री के बयान की मांग को लेकर तृणमूल का बहिर्गमन

khaskhabar.com: मंगलवार, 05 फ़रवरी 2019 11:02 PM (IST)
लोकसभा : प्रधानमंत्री के बयान की मांग को लेकर तृणमूल का बहिर्गमन
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा में सीबीआई के कथित दुरुपयोग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग की, और मांग पूरी न होने पर तृणमूल सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गए। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे बोलने के लिए उठे। उस समय तृणमूल कांग्रेस के सदस्य नारेबाजी कर रहे थे। खड़गे ने पीठासीन अधिकारी से सदन में व्यवस्था कायम करने का आग्रह किया। इसपर तृणमूल नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से अनुरोध किया कि वह सदन को दिनभर के लिए स्थगित कर दें और उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी पार्टी बुधवार को सदन को सुचारु रूप से चलने देगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement