Advertisement
लोकसभा अध्यक्ष ने बाबा रामसा पीर से की देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना
जैसलमेर/जयपुर। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बुधवार को पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर जिले में सुप्रसिद्व लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए एवं पूजा अर्चना की। उन्होंनें बाबा की समाधि पर चादर एवं प्रसाद चढाया तथा देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
लोकसभा अध्यक्ष को पुजारी दाउ भा छंगाणी ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत् पूजा अर्चना करवाई एवं पवित्र झारी का जल आचमन करवाया। लोकसभा अध्यक्ष ने बाबा की समाधि की परिक्रमा की एवं अखण्ड जोत के दर्शन किए। उन्हाेंने मन्दिर परिसर में स्थित बाबा के अन्नय भक्त डालीबाई मन्दिर के दर्शन किए। उन्होंनें मन्दिर में बाबा के भक्त रिखियों से बाबा रामदेव का प्रसिद्व भजन ‘‘खमा-खमा.........रूणिचेरा धनिया‘‘ भी पूरे भक्ति भाव से सुना। लोकसभा अध्यक्ष ने पानी से भरे पवित्र रामसरोवर तालाब का अवलोकन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
जैसलमेर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement