Lok Sabha Election 2019 : Rajnath Singh to contest from Lucknow and Smriti Irani from Amethi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:59 am
Location
Advertisement

लोकसभा चुनाव : लखनऊ से राजनाथ तो अमेठी से स्मृति, देखें UP की सूची

khaskhabar.com : शुक्रवार, 22 मार्च 2019 09:45 AM (IST)
लोकसभा चुनाव : लखनऊ से राजनाथ तो अमेठी से स्मृति, देखें UP की सूची
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को होली के मौके पर लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें राजनीति का गढ़ माने जाने वाले उत्तर प्रदेश की 27 सीटों के उम्मीदवार भी तय हो गए। गृह मंत्री राजनाथ सिंह को लखनऊ और एक और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अमेठी से टिकट मिला है। स्मृति ने पिछली बार भी अमेठी से ही भाग्य आजमाया था और तब उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरा दिया था।

सहारनपुर से राघव लखनपाल, मुजफ्फरनगर से संजीव बाल्यान, बिजनौर से कंवर भारतेंदु सिंह, मुरादाबाद से कंवर सर्वेश कुमार, संभल से परमेश्वर लाल सैनी, अमरोहा से कंवर सिंह तंवर, मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल, बागपत से सत्यपाल सिंह, गाजियाबाद से वीके सिंह, गौतमबुद्धनगर से डॉक्टर महेश शर्मा, अलीगढ़ से सतीश गौतम, मथुरा से हेमा मालिनी, आगरा से एसपी सिंह बघेल, फतेहपुर सिकरी से राजकुमार चहर, एटा से राजवीर सिंह, बदायूं से संघमित्रा मौर्य, अनुला से धर्मेंद्र कुमार, बरेली से संतोष गंगवार, शाहजहांपुर से अरुण सागर, खीरी से अजय कुमार मिश्र, सीतापुर से राजेश वर्मा, हरदोई से जय प्रकाश रावत, मिसरिख से अशोक रावत, उन्नाव से साक्षी महाराज, मोहनलाल गंज से कौशल किशोर चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में कुल 80 सीट हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement