Lok Sabha Election 2019 : NDA Away from majority in the sight of bookies Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:07 am
Location
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2019 : सटोरियों की नजर में NDA बहुमत से दूर, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

khaskhabar.com : बुधवार, 08 मई 2019 08:51 AM (IST)
लोकसभा चुनाव 2019 : सटोरियों की नजर में NDA बहुमत से दूर, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
राजग को सबसे बड़ा नुकसान उत्तर प्रदेश में हो सकता है, जहां 2014 में उसने 73 सीटें जीती थी। सटोरियों का मानना है कि इस बार राजग को बहुजन समाज पार्टी-समाजवादी पार्टी के महागठबंधन से चुनौती मिलेगी, फिर भी राजग 40 सीटें जीत सकता है और बसपा-सपा को लगभग 34 सीटें मिलेंगी।

सटोरियों का कहना है कि बिहार में भी राजग को नुकसान होगा और इस बार भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को लगभग 25 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन को 15 सीटें मिलने की संभावना है। इसी तरह महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश में भी इस बार पिछली बार के मुकाबले कम सीटें आएंगी और गुजरात में भी भाजपा पिछली बार का प्रदर्शन नहीं दोहरा पाएगी।

सटोरियों के अनुसार, भाजपा पश्चिम बंगाल में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है और 10 सीटें हासिल कर सकती है। हालांकि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को 22-23 सीटों की उम्मीद है। पार्टी ओडिशा में भी 10 सीटें पा सकती है, लेकिन कर्नाटक में उसे नुकसान हो सकता है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement