Lok Sabha Election 2019 : Kiren Rijiju will face challenge of former cm Nabam Tuki-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 4:26 pm
Location
Advertisement

लोकसभा चुनाव : किरेन रिजिजू के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे पूर्व मुख्यमंत्री

khaskhabar.com : रविवार, 17 मार्च 2019 2:02 PM (IST)
लोकसभा चुनाव : किरेन रिजिजू के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे पूर्व मुख्यमंत्री
इटानगर। अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में अरुणाचल पश्चिम सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी को मैदान में उतारने का फैसला किया है।

तुकी का नाम कांग्रेस द्वारा शनिवार रात जारी की गई 27 उम्मीदवारों की सूची में है। इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री जेम्स लोवांगचा वांगलेट को अरुणाचल पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

रिजिजू अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता निनोंग ईरिंग अरुणाचल पूर्व निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। जहां तुकी 2011 से 2016 के बीच अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं वहीं, वांगलेट पूर्व में गृह, वित्त और नागरिक आपूर्ति मंत्री के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement