Lok Sabha Election 2019 : congress candidate urmila matondkar blames evm change-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:13 am
Location
Advertisement

कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर ने EVM बदलने का आरोप लगाया

khaskhabar.com : गुरुवार, 23 मई 2019 1:57 PM (IST)
कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर ने EVM बदलने का आरोप लगाया
मुंबई। मुंबई उत्तरी संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने गुरुवार को चुनाव आयोग (ईसी) में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को बदले जाने को लेकर एक शिकायत दर्ज कराई है। मातोंडकर ने ट्वीट किया, मागाथाने से ईवीएम 17 सी के फार्म पर हस्ताक्षर और मशीन नंबर अलग हैं। चुनाव आयोग से शिकायत की गई है।

जैसे ही मतगणना आगे बढ़ी, 12 बजे तक उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और सांसद गोपाल शेट्टी 2,01,767 वोट के साथ आगे थे, जबकि मातोंडकर 69,370 मत पाकर पीछे चल रही थीं। चुनाव को एक फिल्म-स्टार और सडक़-स्टार के बीच की लड़ाई के रूप में करार देते हुए शेट्टी ने कहा था कि न केवल उनकी जीत सुनिश्चित है, बल्कि भाजपा और शिवसेना मुंबई की सभी छह सीटों पर कब्जा कर लेंगे।

(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement