Lock the boycott classes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ताला लगाकर किया कक्षाओं का बहिष्कार

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 7:35 PM (IST)
ताला लगाकर किया कक्षाओं का बहिष्कार
झुंझुनूं । एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने छात्र समस्याओं को लेकर जिलाध्यक्ष अशोक सैनी के नेतृत्व में राधेश्याम आर मोरार का राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय का मुख्य द्वार बंद करके विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कक्षाओं का बहिष्कार किया। छात्रसंघ उपाध्यक्ष मुस्तफा भाटी व छात्रसंघ महासचिव मोहित आर्य ने बताया कि महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के उत्तीर्ण विद्यार्थी, जिन्होंने द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेने में विलंब कर दिया उनका द्वितीय वर्ष में नियमित प्रवेश नहीं लिया जा रहा है। जिसके कारण नाराज विद्यार्थियों ने उग्र आंदोलन किया तो पुलिस प्रशासन ने महाविद्यालय प्रशासन के साथ छात्रों का वार्तालाप करवाया। जिससे महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रों का शीघ्र ही प्रवेश कर लेने का आश्वासन दिया। छात्रों की समझाईश करने के पश्चात महाविद्यालय का मुख्य द्वार का ताला खोल दिया गया। विद्यार्थियों ने साथ ही स्टाफ की समस्या समाधान की मांग की। यह भी पढ़े :डेंगू के डंक के आगे लाचार सरकार, कई आ रहे चपेट में यह भी पढ़े :अखिलेश के मंत्री दुर्गा यादव के बेटे और भतीजे के बीच खूनी संघर्ष, चली गोलियां

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement