Lock down till 31 March in Punjab-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:19 pm
Location
Advertisement

पंजाब में 31 मार्च तक लॉक डाउन

khaskhabar.com : रविवार, 22 मार्च 2020 11:03 AM (IST)
पंजाब में 31 मार्च तक लॉक डाउन
चंडीगढ़ । पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस के डर से 31 मार्च तक पूरे प्रदेश को लॉक डाउन करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद यह फैसला लिया है।
अधिकारियों ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। जालंधर, पटियाला, होशियारपुर, कपूरथला, भटिंडा और नवांशहर जिले इसमें शामिल हैं। यहां से सबसे अधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

उपायुक्त वरिंदर कुमार शर्मा ने घोषणा करते हुए कहा कि जालंधर जिले में लॉकडाउन 25 मार्च की मध्यरात्रि तक जारी रहेगा।

परिवार के केवल एक व्यक्ति को जरूरी कार्यों के लिए बाहर जाने की अनुमति होगी। आवश्यक चीजें बेचने वाली दुकानों को छोड़कर सब बंद हो जाएंगे।

पटियाला में पूरी तरह से लॉकडाउन 24 मार्च तक, जबकि भटिंडा में 27 मार्च तक लागू रहेगा।

नवांशहर और होशियारपुर जिलों में सभी प्रतिष्ठानों को 25 मार्च की मध्यरात्रि तक बंद कर दिया गया है, जबकि कपूरथला जिले में सोमवार से एहतियात के तौर पर यह लागू रहेगा।

मुख्य सचिव करण अवतार सिंह ने जिला नियंत्रण कक्षों को मजबूत करने पर जोर दिया ताकि यहां आठ घंटे की दो शिफ्ट में रोज सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक काम किया जा सके।

उन्होंने इस उद्देश्य के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष का उपयोग करने का सुझाव दिया है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement