Special CBI court to pronounce quantum of punishment for Ram Rahim in journalist murder case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 9:17 am
Location
Advertisement

पत्रकार मर्डर केस: कोर्ट ने बाबा राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई

khaskhabar.com : गुरुवार, 17 जनवरी 2019 6:37 PM (IST)
पत्रकार मर्डर केस: कोर्ट ने बाबा राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई
चंडीगढ़। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंचकुला की विशेष सीबीआई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। आपको बता दें कि राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।

गौरतलब है कि 11 जनवरी को कोर्ट ने इस मामले में दोषी करार दिया था। राम रहीम के अलावा 3 और लोगों को आईपीसी की धारा 302 यानी हत्या और 120 बी यानी आपराधिक साजिश के तहत दोषी ठहराया गया है। राम रहीम की सजा को देखते हुए पंचकुला समेत हरियाणा के उन तमाम शहरों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है जहां डेरा सच्चा सौदा का प्रभाव है।


सजा सुनाई जाने से पहले पत्रकार की हत्या के मामले में कोर्ट से सीबीआई ने बाबा राम रहीम को फांसी की सजा की मांग की थी। पंचकूला के अलावा सिरसा और रोहतक में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रोहतक में सुनारिया जेल, पंचकूला में सीबीआई कोर्ट और सिरसा में डेरे की सुरक्षा कड़ी कर दी है। रोहतक में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) की टीम पेट्रोलिंग कर रही है। ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।





ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement