List of BJP, not Raje and Sangh - Gajendra Singh Shekhawat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:04 pm
Location
Advertisement

EXCLUSIVE - सीएम राजे और संघ की नहीं, बल्कि भाजपा की सूची - गजेंद्र सिंह शेखावत

khaskhabar.com : सोमवार, 12 नवम्बर 2018 6:24 PM (IST)
EXCLUSIVE - सीएम राजे और संघ की नहीं, बल्कि भाजपा की सूची - गजेंद्र सिंह शेखावत
सत्येंद्र शुक्ला

जयपुर । राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने रविवार देर रात 131 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पहली सूची जारी होने के बाद सोमवार को जयपुर में प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां खास खबर डॉट कॉम ने सूची को लेकर खास बातचीत की।

प्रश्न -1. क्या यह सूची सीएम वसुंधरा राजे और संघ की सूची है।
उत्तर । भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने राजस्थान विधासनभा चुनाव के लिए जो 131 नामों की पहली सूची जारी की है, वह संघ या सीएम वसुंधरा राजे की नहीं, बल्कि पूरी भाजपा की सूची है। शेखावत ने कहा कि यह कयास लगाना गलत है कि यह सूची सीएम राजे और संघ ने तैयार की , या सीएम राजे या संघ के प्रत्याशी ही सूची में शामिल है।

प्रश्न -2. 131 नामों की सूची जारी करते वक्त पार्टी ने किन बातों का ध्यान रखा है।
उत्तर -. भाजपा ने पहली सूची के लिए रायशुमारी की। भाजपा नेताओं के प्रवास कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं का फीडबैक लिया। जनता से भी फीडबैक लिया। इसके बाद यह सूची जारी की गई है। सभी सामाजिक समीकरणों का ध्यान रखा गया है। जातिगत आधार भी मुख्य होता है, इसके लिए भी विशेष ध्यान रखा गया।

प्रश्न - 3. लेकिन पहली सूची से तो दिग्गज मंत्री जैसे युनूस खान, कालीचरण सराफ, राजपाल सिंह शेखावत और सुरेंद्र गोयल के नाम नहीं आये।


उत्तर - अभी तो सिर्फ 131 नामों की पहली सूची आई है। 69 और नामों की घोषणा होनी है। देखिये आगे सब सामने आ जाएगा।

प्रश्न - 4. भाजपा ने 85 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है, 23 से अधिक विधायकों के टिकट काट दिए। क्या आधार रहा भाजपा विधायकों का टिकट काटने का और टिकट देने का।
उत्तर । इस सूची में टिकट सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता को ही मिला है। यह स्थानीय कार्यकर्ता के फीडबैक, रायशुमारी और आम जनता से मिले फीडबैक और सर्वे के आधार पर केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने फैसला लिया है।

प्रश्न - 5.पार्टी ने अभी सांसद कर्नल सोनाराम को ही विधानसभा चुनाव में मैदान में उतारा है। कितने सांसदों पर पार्टी दांव लगाने जा रही है। क्या आप भी पोकरण से चुनाव लड़ने वाले है।
उत्तर - मेरा तो मुझे पता नहीं, लेकिन आगे सूची जारी होगी, तो पता चल जाएगा, कि कौन-कौन से सांसद चुनाव मैदान में उतरेंगे।

भाजपा ने राजस्थान के 131 प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी की, देखें लिस्ट



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement