Lineman bullying, giving threat to traders-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लाइनमैन की दादागिरी, व्यापारियों को दे रहा है धमकी

khaskhabar.com: रविवार, 19 मार्च 2017 4:16 PM (IST)
लाइनमैन की दादागिरी, व्यापारियों को दे रहा है धमकी
जैसलमेर। मोहनगढ़ कस्बे में डिस्काॅम के लाइनमैन की दादागिरी से सभी व्यापारी और होटल व्यवसायी भयभीत हैं और मजबूरी के चलते उसकी मनमर्जी के खिलाफ बोलने से बच रहे हैं। जानकारी के अनुसार डिस्काॅम के लाइनमैन रेवत सिंह ने इलाके में एक्वा के नाम से वाटर प्लांट लगा रखा है। साथ ही वो सभी व्यापारियों और होटल व्यवसायियों के साथ दुकानदारों से एक्वा का ही वाटर खरीदने की बात कहता है। यदि कोई व्यापारी प्लांट से पानी लेने से मना कर दे या पानी नहीं लें तो लाइनमैन साजिश करते हुए बिजली की शीट भरवा देता है और उसकी बिजली का कनेक्शन कटवाने की धमकी देता है। दूसरी ओर लाइनमैन की ओर से वाटर प्लांट पर बिजली चोरी किए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि स्थानीय स्तर पर कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है। लेकिन विभाग भी रेवत सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रहा है। अब देखना ये होगा कि आखिर विभाग इस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई कब करता है और कब व्यापारियों से इन लोगों को बचा पाता है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement