Lights off of first solar city of country-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देश की पहली सोलर सिटी की रोशनी बुझी

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 3:06 PM (IST)
देश की पहली सोलर सिटी की रोशनी बुझी
श्री आनंदपुर साहिब। सरकारी सम्पति के प्रति आम लोगो का क्या रवैया है यह देश की पहली सोलर सिटी को देखकर लगाया जा सकता है। यहां 17 साल में ही देश की सोलर सिटी का अस्तित्व मिट गया है। हालत यह है की बैटरियां चोरी हो चुकी हैं और सामान कबाड़ बन गया है। ऐतिहासिक शहर आनंदपुर साहिब में गुरबानी सबंधित तुके लिखी लाईट भी जगमगाना बंद हो चुकी हैं। गौरतलब है कि इस प्रोजेक्टर पर करीब दो करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। गौरतलब है कि खालसा पंथ के 300 साला स्थापना दिवस पर वर्ष 1999 में प्रदेश की अकाली भाजपा सरकार की ओर से आनंदपुर साहिब को देश की पहली सोलर सिटी का दर्जा मिला। उस समय योजना बनाई गई थी की श्री आनंदपुर साहिब और आसपास के गांव में सोलर लाईट्स सिस्टम लगया जाएगा इसके लिए दो करोड़ रूपये का प्रोजेक्ट भी तैयार किया गया था। जिसमे केंद्र सरकार ने नब्बे प्रतिशत और राज्य सरकार ने दस प्रतिशत हिस्सा देना था हिन्दु विवाह, मुस्लिम निकाह एक साथ, देखिए रोचक तस्वीरें...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement