Lightning killed a young man falling-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 6:02 PM (IST)
आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत
टोंक। जिले के घाड पुलिस थानान्तर्गत भंवरखोल गांव में मंगलवार की दोपहर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई जब कि एक किशोरी घायल हो गई जिसको इलाज के लिए सआदत अस्पताल टोंक में भर्ती कराया गया हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भंवरखोल गांव में मंगलवार की दोपहर अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई जिससे बचने के लिए ब्रहमदेव पुत्र श्योजी गुर्जर एवं बीना पुत्री कन्हैया लाल पास ही नीम के पेड के नीचे जा खडे हुए। जिस दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई जिससे पच्चीस वर्षीय ब्रहम्देव पुत्र श्योजी गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई तथा बीना पुत्री कन्हैयालाल को घायलावस्था में सआदत अस्पताल लाया गया । मृतक ब्रहम्देव गुर्जर का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। तथा बीना पुत्री कन्हैया लाल को इलाज के लिए सआदत अस्पताल टोंक में भर्ती कराया गया हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement