Light Plane Crash Kills 2, Triggers Forest Fire in Western Portugal Report-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:27 pm
Location
Advertisement

पुर्तगाल में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत

khaskhabar.com : सोमवार, 10 जून 2019 11:21 AM (IST)
पुर्तगाल में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत
लिस्बन। पुर्तगाल के शहर लीरिया में रविवार को विमान दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। एसआईसी टीवी के मुताबिक, दुर्घटना में मारे गए 67 और 41 साल के दो लोगों की शिनाख्त पायलट और उसके छात्र के रूप में की गई है, लेकिन उनकी सटीक पहचान नहीं हो पाई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, लीरिया में इस हल्के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जोस फेरिन्हो एयरोड्रम के पास के जंगल में आग लग गई, लगभग तीन घंटे बाद दमकलकर्मियों द्वारा आग को बुझा दिया गया। यह घटना स्थानीयसमयानुसार सुबह 4.48 बजे घटित हुई।

इस विमान दुर्घटना के बाद इस दक्षिण यूरोपीय देश में 2019 में विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। इससे पहले मार्च में र्बगसा में हुए विमान दुर्घटना में दो लोग मारे गए थे।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement