Life thrown out of gear as Karnataka shuts down over Cauvery dispute-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कावेरी से जल छोडऩे के विरोध में कर्नाटक बंद

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 4:21 PM (IST)
कावेरी से जल छोडऩे के विरोध में कर्नाटक बंद
बेंगलुरू। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी से जल छोडऩे के फैसले पर राज्य सरकार को विरोध झेलना पड़ रहा है और शुक्रवार को राज्य में इस फैसले के विरोध में एकदिवसीय बंद का आह्वान किया गया है। राज्य के करीब 500 कन्नड़ समर्थक संगठनों ने बंद का आह्वान किया है जिनमें किसान, व्यापारी और व्यवसायी वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन भी शामिल हैं। बंद के आह्वान को देखते हुए राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रदेश भर में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी कार्यालय खुले हुए हैं, लेकिन मेट्रो समेत सार्वजनिक परिवहन बंद रखे गए हैं। इसके अलाव बैंक, दुकान, होटल, पेट्रोल पम्प, रेस्तरां, मधुशाला, बाजार और थिएटर बंद हैं। दूध और दवा सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को बंद से छूट दी गई है। मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस के परिचालन की छूट दी गई है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement