करौली । जिला मुख्यालय स्थित गोविन्द देव जी की जागीर जमीन को पंच महाजनान द्वारा पतंजली टैस्ट को डीडी लीज पर देने का मामला तुल पकडता जा रहा है । मामले को लेकर रविवार को पंच महाजनान उत्पीडन संघर्ष समिति करौली के सदस्यो द्वरा एक निजी फार्म हाउस पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता मे संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश सारस्वत ने बताया की कुछ समाज के 4/5 लोगो ने डीडी लीज लिख दी है जो मान्य नही है जमीन आराध्य देव पंचायती मन्दिर गोविन्द देव जी के नाम है जबकी इनके नाम कुछ नही है।
जब कॉलोनिया बढने लगी और विकास होने लगा तो इनके लोभ आने लगा है । ऐसे लोगो की गरीब जनता की फंड को खाने की इच्छा है यह लोग जिले मे वर्ग संघर्ष कराके साम्प्रदायिकता फैलना चाहते है । जिस जमीन की लीज हुई है नातो इनके नाम पट्टा है और नाही कोई सबूत पेश किए गए है।ऐसे लोगो के साथ प्रशासन के कुछ अधिकारी भी जुडे हुए है । अधिकारीयो ने बिगैर सबूतो के कैसे डीडी लीज करदी जिस जमीन की लीज हुई है ।उस जमीन पर 1000 से ऊपर मकान बने हुऐ है । हमको जबतक न्याय नही मिलेगा ऐसे ही हमारा आन्दोलन चलता रहेगा ।इस आन्दोलन से शहर के 30000 हजार लोग जुडे हुऐ है ।हम प्रशासन के अधिकारी और न्याय का सम्मान करते है । इस अवसर पर संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष महेश संरपच रामकुमार सिंह लीगल एडवाइजर अरविन्द शर्मा मिडिया प्रभारी मगन मीणा आदि सदस्य उपस्थित रहे ।