Leopard attacked on women in Bahraich, death-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:47 am
Location
Advertisement

तेंदुए ने किया महिला पर हमला, मौत

khaskhabar.com : शनिवार, 30 जून 2018 08:26 AM (IST)
तेंदुए ने किया महिला पर हमला, मौत
बहराइच। कतर्निया वन्य क्षेत्र के निशानगाड़ा रेंज से सटे एक गांव में शौच के लिए खेत गई महिला पर लौटते वक्त तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ ग्रामीणों को देखकर भाग गया।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग व सुजौली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मी तेंदुए के हमले में महिला की मौत होने की बात कह रहे है। वहीं परिजन टाइगर का हमला बता रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वन विभाग की ओर से महिला के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है।

कतर्निया वन्य क्षेत्र के निशानगाड़ा रेंज से सटे बदलूपुरवा लोहरा ग्राम कारीकोट निवासी फुलकेशरी पत्नी विद्याराम शुक्रवार की सुबह चार बजे शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी। लौटते समय जंगल से निकले तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। वह चीखते हुए खेतों की तरफ भागी लेकिन तेंदुए ने महिला पर छलांग लगाते हुए उसके गले पर वार कर दिया।

शोर सुनकर जबतक ग्रामीण मौके पर पहुंचे महिला की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने पदचिन्हों को देखकर तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।

कतर्निया वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी ज्ञानप्रकाश सिंह ने बताया कि कारीकोट इलाके की रहने वाली एक महिला की तेंदुए के हमले में मौत हुई है। मौके पर वनकर्मियों को भेजा गया है। मृतक महिला के परिजनों को वन विभाग की और से पांच लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement