Legislators had to participate in cultural program in Bihar expensive, FIR lodged -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:46 am
Location
Advertisement

बिहार में सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधायकों को भाग लेना पड़ा महंगा, दर्ज हुई प्राथमिकी

khaskhabar.com : मंगलवार, 13 अप्रैल 2021 1:03 PM (IST)
बिहार में सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधायकों को भाग लेना पड़ा महंगा, दर्ज हुई प्राथमिकी
सासाराम। बिहार में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेना रोहतास जिला के 3 विधायकों को महंगा पड़ गया। इन विधायकों के खिलाफ बिना अनुमति के सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि रविवार की रात नासरीगंज के बाराडीह गांव में राजद के स्थानीय नेता रामनाथ यादव ने त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में चैता कार्यक्रम (सांस्कृतिक कार्यक्रम) का आयोजन किया था, जिसमें नोखा की राजद विधायक अनिता देवी, दिनारा के राजद विधायक विजय मंडल तथा काराकाट से विधायक अरुण कुमार भी शामिल हुए थे।

नासरीगंज के अंचलाधिकारी श्यामसुंदर राय के बयान पर नासरीगंज थाना में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि इस कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं ली गई थी तथा इसमें कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया।

दर्ज प्राथमिकी में 17 लोगों को नामजद तथा 800 से 1000 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement