Advertisement
आंचल-छाया में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

पलवल। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा बघौला स्थित आंचल-छाया संस्था में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अधिवक्ताओं ने उपयोगी कानूनी जानकारियां दी। कानूनी जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता जगत सिंह रावत, पैनल अधिवक्त नवीन रावत और पैनल अधिवक्ता सुन्दर लाल ने नालसा की बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं योजना,2015 और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं योजनाएं, 2016 के बारे में उपयोगी जानकारियां दी। पैनल अधिवक्ताओं ने यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम,बाल विवाह निषेध अधिनियम व बाल श्रम उन्मूलन अधिनियम के बारे में जानकारियां दी। इस अवसर पर आंचल-छाया संस्था के अध्यक्ष आनंद भिक्षु, संस्था की उपाध्यक्षा मां संतोष,बाल सरंक्षण अधिकारी सुरेखा डागर और आयुष हैल्थ एवं शिक्षा समिति की अध्यक्षा ममता चौहान भी मौजूद रही।
[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]
Advertisement
Advertisement
पलवल
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
