Learn from Hanumanji The Art of Time and Power Management: Dr. Shandil-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:15 pm
Location
Advertisement

हनुमानजी से सीखें समय एवं शक्ति प्रबंधन की कला: डाॅ. शांडिल

khaskhabar.com : सोमवार, 05 जून 2017 1:06 PM (IST)
हनुमानजी से सीखें समय एवं शक्ति प्रबंधन की कला: डाॅ. शांडिल
सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि राम भक्त हनुमानजी को पूरे विश्व में भक्ति, ब्रह्मचार्य, अनुशासन एवं जनहित में कार्य करने की भावना के लिए जाना जाता है। बजरंगबली बाल्मीकिकृत रामायण एवं तुलसीकृत रामचरित के माध्यम से समूचे विश्व में भक्ति एवं शक्ति के पर्याय के रूप में जाने जाते हैं। उनका सम्पूर्ण जीवन विश्वास एवं श्रद्धा का केन्द्र रहा है। हम सभी उनके समय प्रबन्धन, भक्ति एवं संतुलित शक्ति के उपयोग की कला सीख सकते हैं। डाॅ. शांडिल गंज बाजार सोलन में प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में हनुमानजी की मूर्ति स्थापना समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने युवा वर्ग से हनुमानजी के जीवन सूत्रों को अपनाएं एवं नशे जैसे व्यसनों से दूर रह कर देश एवं प्रदेश के विकास को गति प्रदान करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ठाकुर, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष पवन गुप्ता, जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहन मेहता, प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता जगमोहन मल्होत्रा, प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य अरविन्द गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के अजय कंवर, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष जतिन साहनी, कांग्रेस सेवा दल के हरिमोहन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement