LDC Exam Preparations Complete-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एलडीसी परीक्षा की तैयारियां पूरी

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 5:52 PM (IST)
एलडीसी परीक्षा की तैयारियां पूरी
श्रीगंगानगर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 23 अक्टूबर को होने वाली एलडीसी 2013 पुन: परीक्षा की तैयारियां श्रीगंगानगर जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। परीक्षा को सफलता पूर्वक कराने के लिए जिला कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। इसमें परीक्षा नियंत्रक की मौजूदगी में तमाम परीक्षा केन्द्रों के प्रभारियों को परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए। श्रीगंगानगर जिले में 16 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। इनके लिए कुल 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 9 से 12 और शाम 2 से 5 बजे तक दो पारियों में होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटो व आईडी साथ लानी होगी। इसके अलावा परीक्षा कक्ष में घड़ी, ब्लू टूथ, मोबाइल आदि सामग्री साथ लाने पर प्रतिबंध रहेगा। #करवा चौथ पर अपनी पत्नी को लेने गए दो सगे भाइयों की हत्या #वनडे में इन 10 के नाम सर्वाधिक फिफ्टी, धोनी...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement