Launch rehearsal of Chandrayaan 2 mission completed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:51 am
Location
Advertisement

सफल रही रिहर्सल, Chandrayaan 2 प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुरू, लॉन्चिंग...

khaskhabar.com : रविवार, 21 जुलाई 2019 9:14 PM (IST)
सफल रही रिहर्सल, Chandrayaan 2 प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुरू, लॉन्चिंग...
चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मिशन चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) की लॉन्चिंग की रिहर्सल सफल रही और इसका काउंटडाउन रविवार शाम 6 बजकर 43 मिनट से शुरू हो गया। चंद्रयान कल सोमवार यानी 22 जुलाई को दोपहर 2.43 बजे लॉन्च होगा और 14 अगस्त से हम चंद्रमा के लिए यात्रा शुरू करेंगे। इसके बाद 6 सितंबर तक चांद पर लैंडिंग होगी।

इससे पहले इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने बताया था कि आज शाम 6.43 बजे से चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। इस दौरान रॉकेट और अंतरिक्ष यान प्रणाली की जांच की जाएगी और रॉकेट के इंजन को शक्ति प्रदान करने के लिए ईंधन भरा जाएगा।

चंद्रयान-2 को लेकर जीएसएलवी-एमके-3 रॉकेट 15 जुलाई को तडक़े 2.51 बजे उड़ान भरने वाला था, मगर तकनीकी खराबी के कारण रॉकेट के प्रस्थान करने से एक घंटा पहले उड़ान स्थगित कर दी गई। बाद में इसरो ने अपने 44 मीटर लंबे जियोसिनक्रोनस सैटेलाइट लांच व्हीकल-मार्क-3 (जीएसएलवी-एमके-3) की गड़बड़ी दूर की। 640 टन वजनदार जीएसएलवी-एमके-3 को बाहुबली फिल्म के नायक के नाम पर बाहुबली का उपनाम दिया गया है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement