Lathibhata Jung on two sides, many firing in firing on land dispute-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:13 pm
Location
Advertisement

जमीन की रंजिश में दो पक्षों में लाठीभाटा जंग, फायरिंग में कई घायल

khaskhabar.com : मंगलवार, 24 अप्रैल 2018 11:13 PM (IST)
जमीन की रंजिश में दो पक्षों में लाठीभाटा जंग, फायरिंग में कई घायल
धौलपुर। जिले के कंचनपुर के मुख्य चौराहे पर पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षो में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने पूर्व में बनाई गई योजना अनुसार दूसरे पक्ष पर हथियारों से लैस होकर धावा बोल दिया। जिसमे दो लोगों के गोली लग गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को कंचनपुर थाना पुलिस ने बाड़ी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चार लोगो की नाजुक हालत होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है। कंचनपुर चौराहे पर अचानक हुई फायरिंग से चौराहे पर दहशत फ़ैल गई। पुलिस ने घायलो के पर्चा बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी कराई और टीम गठित कर बदमाशो की तलाश में जुटी हुई हैं।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि डेहरा निवासी शोभाराम और सुखेपुरा निवासी सिद्दार,नारायण और सोबरन के मध्य 15 बीघा जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा था। शोभाराम की जमीन को तीनो आरोपी और उनके लड़के हड़पना चाहते थे। आरोपी पक्ष के द्वारा इससे एक माह पूर्व भी गेहू की फसल को आग के हबाले किया जा चुका है जिसमे पुलिस द्वारा मुल्जिमानों को भी गिफ्तार किया गया । आज एक बार फिर आरोपी पक्ष के दोपहर करीब डेढ़ बजे कंचनपुर चौराहे पर सिद्दार,नारायण सिंह और सोबरन के लड़कों ने शोभाराम पुत्र भोगीराम,भरत सिंह पुत्र शोभाराम,रामबाबू पुत्र रामस्वरूप,अजय पुत्र शोभाराम को दबोच लिया। आरोपियों ने लाठी-डण्डो और फरसों से पहले पिटाई की उसके बाद अजय और शोभाराम को गोली मार दी।

जिसमे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चौराहे पर हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फ़ैल गई। लोगों ने घटना की जानकारी कंचनपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को बाड़ी अस्पताल पर पहुंचाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement