Advertisement
फगवाड़ा अस्पताल में जमकर लाठी भाटा जंग, जमकर तोडफ़ोड़
फगवाड़ा। फगवाड़ा
का सरकारी अस्पताल एक बार फिर दो गुटों में लड़ाई का केन्द्र बन गया।
शनिवार को दो गुटों के बीच जम कर लाठी भाटा जंग हुई। मारपीट मामले में घायल
हुए पीड़ित पक्ष के लोग जब सिविल
अस्पताल पहुंचे तो वहां पर दूसरे पक्ष के लोगों के साथ फिर कहासुनी हो गई।
इसके पश्चात सिविल अस्पताल में विवाद में शामिल गुटों द्वारा जमकर तोडफ़ोड़
की गई जिससे अस्पताल में मौजूद रोगियों व अन्य लोगो में भारी दहशत फैल गई।
इस दौरान आरोपी पक्षों द्वारा अस्पताल में तोडफ़ोड़ भी की गई। अहम पहलू यह
रहा है कि उक्त सारी घटना सिविल अस्पताल के सी.सी.टी.वी. कैमरों में
रिकार्ड हो गई है।
सिविल अस्पताल में भिड़े 2 पक्षों की सूचना मिलने
पश्चात मौके पर पहुंचे एस.एच.ओ. सिटी सुखपाल सिंह ने हालात को काबू करने की
भरसक कोशिश की और मौके से 3 आरोपियों को काबू कर पुलिस थाना सिटी भी लाया
गया। पुलिस थाना सिटी के एसएचओ के
जाते ही फिर गैंगवार शुरू हो गई और हालात भयानक रूप धारण कर गए। वहीं
प्रकरण संबंधी सिविल अस्पताल में तैनात डाक्टर द्वारा इसकी सूचना फगवाड़ा
पुलिस को दे दी गई।
गौरतलब है कि फगवाड़ा का सिविल अस्पताल इससे पहले भी कई मौकों पर लड़ाई का अखाड़ा बना है और यहां पर विवाद में शामिल रहे गुटों द्वारा तोडफ़ोड़ कर भारी उत्पात मचाया जाता रहा है। अब उक्त ताजा घटना ने एक बार फिर फगवाड़ा में सुस्त व ढीली कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख डाली है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
कपूरथला
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement