Landslides halt traffic on Jammu-Srinagar highway-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:29 pm
Location
Advertisement

भूस्खलनों के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात बंद

khaskhabar.com : बुधवार, 20 फ़रवरी 2019 11:14 AM (IST)
भूस्खलनों के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात बंद
जम्मू। भूस्खलनों के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर बुधवार को यातायात रोक दिया गया।
परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘रातभर हुई बारिश के कारण रामसू-रामबन सेक्टर में राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुए हैं। हमने यात्रियों की सुरक्षा के लिए कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया है।’’

अधिकारी ने कहा कि भूस्खलनों का मलबा साफ होने के बाद यातायात बहाल कर दिया जाएगा।

मौसम विभाग ने जम्मू एवं कश्मीर में आगामी 24 घंटे में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement