landslide in mandi and pithoragrh many died-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:01 am
Location
Advertisement

हिमाचल और उत्तराखंड में पहाड़ी दरकने से 30 लोगों की मौत , रेस्क्यू जारी

khaskhabar.com : रविवार, 13 अगस्त 2017 09:32 AM (IST)
हिमाचल और उत्तराखंड में पहाड़ी दरकने से 30 लोगों की मौत , रेस्क्यू जारी
मंडी/पिथौरागढ़। हिमाचल के मंडी जिले में पहाड़ी दरकने से भयावह हादसा पेश आया है। भूस्खलन की वजह से दो बसें इसकी चपेट में आ गई। जिसमें 30 यात्रियों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। उम्मीद है कि हिमाचल के मंडी में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि भूस्खलन में बसों के अलावा कई छोटे वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।


हादसा करीब रात को 12 बजे के करीब हुआ है।रात होने की वजह से रेस्क्यू सही ढ़ंग से नही हो पाया था।सुबह से रेस्क्यू का काम जारी है। मौके पर जिले के आलाधिकारी मौजूद हैं। बता दें कि भारी बारिश के बाद भूस्खलन लगातार हो रहा है जिसमें कई मकानों के धराशाई होने की खबर मिल रही है। भारी बारिश के बीच ही राहत एवं बचाव कार्य चालू है।


वहीं पिथौरागढ़ में भी पहाड़ी धंसने से 3 लोगों की मौत की खबर आ रही है। बंगापानी में भारी बारिश के बाद भूस्खलन की वजह से एक मकान गिर गया। प्रशासन और पुलिस राहत बचाव के काम में जुटे हैं

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement