Lal Krishna Advani, these leaders contributed to Ayodhya Ram temple-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राममंदिर बनाने को लेकर आडवाणी से लेकर ये नेताओं का रहा मुख्य योगदान

khaskhabar.com: रविवार, 10 नवम्बर 2019 09:28 AM (IST)
राममंदिर बनाने को लेकर आडवाणी से लेकर ये नेताओं का रहा मुख्य योगदान
अयोध्या/नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अयोध्या विवाद मामले में अपना फैसला सुनाया। धार्मिक आस्था से जुड़ी इस लंबी लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी (BJP), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही हजारों कारसेवक भी शामिल रहे हैं, जिन्होंने 1992 में अयोध्या में 16वीं शताब्दी में बने विवादित ढांचे को गिराने में भूमिका निभाई। 1980 के दशक में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की मांग बढ़ी, जिसके बाद वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने 1990 में देशव्यापी रथ यात्रा का नेतृत्व किया। 1992 में अयोध्या में भाजपा, विहिप और आरएसएस द्वारा एक बड़ी रैली की गई, जिसके बाद छह दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद को गिरा दिया गया। यहां कुछ ऐसे प्रमुख चेहरे हैं, जो राम मंदिर आंदोलन के दौरान काफी प्रसिद्ध हुए : लाल कृष्ण आडवाणी : भाजपा अध्यक्ष के रूप में आडवाणी ने 1990 में गुजरात के सोमनाथ से रथयात्रा शुरू की, जिसका समापन अयोध्या में होना था। उनकी रथयात्रा ने देश भर में लोकप्रियता हासिल की, क्योंकि उनका हर उस स्थान पर जोरदार स्वागत किया गया, जहां वह पहुंचे। इस तरह राम मंदिर के निर्माण की मांग को बल मिला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement