Advertisement
बरसाना में नंदगांव के पांडे के पहुंचते ही बरसने लगे लड्डू

शाम को लाड़लीजी मंदिर के पट खुलने का इन्तजातर करने लगे। शाम पौने पांच बजे राधारानी के जयकारे के साथ मंदिर के गेट खुले तो श्रद्धालु आनन्द के सागर में गोते लगते हुए राधा रानी की जय बरसाने बारी की जय लगाते हुए लड्डू होली शुरू होने से पहले ही लड्डू फेंकना शुरु कर देतें हैं । पांच बजे मंदिर के सेवायत ध्रुव कृष्ण गोस्वामी, कान्हा गोस्वामी, राधे गोस्वामी, आदि पांडे बनकर कर समाज गायन के दौरान चौक में नाचने लगे। इस दौरान पांडे को भक्तों ने लड्डू भोग को दिए,तो पांडे ने रंग गुलाल के बदराओं के मध्य "नन्दगांव कौ पांडो ब्रज बरसाने आयौ। भरि होरी के बीच सजन समध्याने धायौ। की धमार पर नाचते हुए लड्डू लुटाने लग जाता है। देश के विभिन्न प्रान्तों से आये लाखों भक्त ऊंच नीच, गरीब, अमीर के भेद भाव को भूलकर एक दूसरे को धकेलकर लड्डू प्रसादी लूटने लग जातें हैं। लड्डू होली करीब एक घण्टे तक चली। उसके बाद देर रात्रि तक राधा रानी दर्शनों को भक्तों का कारवां राधा रानी मंदिर की तरफ बढ़ता रहा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मथुरा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


