Kwayt started to clean up the city, will be raised by a household Kuda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शहर को साफ-सुथरा रखने की कवायत शुरू, घर-घर से उठाया जाएगा कूडा

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017 11:29 AM (IST)
शहर को साफ-सुथरा रखने की कवायत शुरू, घर-घर से उठाया जाएगा कूडा
नेरचौक(कपिल सेन)। नेरचौक शहर को साफ-सुथरा रखने की की कवायत शुरू हो गई है। नगर परिषद के सभी वार्डाें में घर-घर से कूड़ा-कचरा एकत्रित किया जाएगा, इसके लिए प्रक्रिया जारी है। प्रशासन लोगों के घरों से कूड़ा-कचरा एकत्रित कर डंपिंग तक पहुंचाएगा तथा नेरचौक शहर में कूड़ा-कचरा फैंकने के लिए चिन्हित स्थानों पर अब कोई भी कचरा नहीं फेंक सकेगा। नेरचौक में कुछ स्थान ऐसे हैं जहां पर हर वक्त कूड़ा-कचरा बिखरा रहता है। जिससे वातारण में प्रदूषण फैल रहा है तथा कई बीमारियों के फैलने का डर है। इससे छुटकारा पाने हेतु गाडि़यों के माध्यम से कचरा उठाया जा रहा है। वहीं कुछ वार्डाें से ही कूड़ा-कचरा उठाया जा रहा है, तो कुछ वार्ड जिन में चुनाव नहीं हो सके थे वहां तक गाड़ी नहीं जा पाती थी लेकिन अब चुनाव हो प्रतिनिधी भी चयनित हो चुके हैं तथा सभी वार्डाें से घर-ंघर से कूड़ा-कचरा उठाया जाएगा। हालांकि कूड़ा-कचरा उठाने के लिए जनता को उसके बदले में कुछ रूपये अदा करने पड़ सकते हैं। मगर इससे खुले में कचरा फेंकने वालों से राहत मिल सकेगी और शहर भी साफ सुथरा हो जाएगा। वहीं शहर को साफ सुथरा रखने के लिए नगर परिषद द्वारा सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। जिन स्थानों पर लोग खुले में कचरा फेंकते हैं वहां कोई कचरा नहीं फेंक सकेगा। इसके लिए प्रशासन ने सख्त आदेश दिए है तथा आदेशों का उल्लंघन करने वालों को 3 हजार से 5 हजार रूपये तक का जुर्माना भी हो सकता है। इस सम्बंध में कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नेरचौक उर्वशी वालिया ने बताया कि अभी तो गाडि़यों के माध्यम से कूड़ा-कचरा उठाया जा रहा है। शीघ्र ही घर-घर से कचरा उठाया जाएगा। जिन स्थानों पर लोग खुले में कचरा फेंक रहे हैं वहां पर सूचना बोर्ड लगाए गए है। यदि खुले में कोई कचरा फेंकने वाला पकड़ा जाता है तो उससे जुर्माना वसूल किया जाएगा तथा दोबारा कचरा न फेंकने की हिदायत दी जाएगी।

[@ बाबा का चमत्कार या लोगों का अंधविश्वास!]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement