Kutahalhed BJP on the streets against drug addiction-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:25 pm
Location
Advertisement

नशे के खिलाफ सडकों पर उतरी कुटलैहड भाजपा

khaskhabar.com : मंगलवार, 09 मई 2017 6:57 PM (IST)
नशे के खिलाफ सडकों पर उतरी कुटलैहड भाजपा
ऊना। कुटलैहड़ में बढ़ रहे नशे के कारोबार को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा उग्र हो गई है। मंगलवार को कुटलैहड़ युवा मोर्चा ने नशे के खिलाफ एमसी पार्क ऊना से लेकर डीसी कार्यालय ऊना तक रोष रैली निकाली। रैली की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष राम सिंह ने की, जबकि कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर व जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष बलराम सिंह बबलू सहित सैकड़ों युवा शामिल रहे। रोष रैली के दौरान युवाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नशे को संरक्षण देने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष बलराम बबलू ने कहा कि जिला ऊना में हरोली के बाद कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भी नशे ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी के संरक्षण में नशे का अवैध कारोबार फल फूल रहा है जिससे अनेक नौजवान जिंदगी खतरे में आ रही है। बबलू ने कहा कि कुटलैहड़ जो कि कभी नशे से मुक्त क्षेत्र माना जाता था लेकिन सत्ता का संरक्षण मिलने के चलते कुटलैहड़ नशे की दलदल में फंसता जा रहा है, जो कि चिंता का विषय है। पुलिस की कार्रवाई क्षेत्र में न के बराबर है और उल्टा मामलों को दबाने व बचाने का काम किया जा रहा है।

उधर, विधायक वीरेंद्र कंवर ने कहा कि टक्का में पकड़ी गई शराब की खेप में किस कांग्रेस नेता का हाथ है, इस पर से अभी तक पर्दा नहीं उठ पाया है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए तुरंत उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए। अन्यथा भाजपा उग्र प्रदर्शन करने से गुरेज नहीं करेगी। इस अवसर पर कुटलैहड़ भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल, महामंत्री तरसेम लाल शर्मा, बीडीसी चेयरपर्सन रानी गिल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजन सहोड़, कै. प्रीतम डढ़वाल, मुनीष, हर्ष कौशल, चरणजीत शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सुशील शर्मा, सुरेश बांका, गुरदयाल सिंह, अश्वनी डंगोली, राम कुमार, मनु बांका, सुरेंद्र हटली, प्रवीण बसाल, हरजीत अटवाल, मंयक शर्मा, सुनील शर्मा, संजीव कुमार, सुनील राणा, विशाल ठाकुर, शिवशंकर, मदमोहन शारदा, अजय धीमान, केदार नाथ, रविशंकर, बलराम, करण, कृष्ण, बलवीर ठाकुर, रजिंद्र, व रिंकू सहित अन्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement