Kumbh Mela 2019 : Devotees begin to take holy dip on the occasion of Maghi Purnima in prayagraj-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:56 am
Location
Advertisement

कुंभ मेला : प्रयाग में माघी पूर्णिमा का स्नान, श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा

khaskhabar.com : मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019 10:08 AM (IST)
कुंभ मेला : प्रयाग में माघी पूर्णिमा का स्नान, श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा
प्रयाग। प्रयागराज में माघी पूर्णिमा स्नान के लिए रात 12 बजे से ही संगम तट पर श्रद्धालु पहुंच गए हैं। मेला प्रशासन ने इस पर्व पर एक करोड़ 60 लाख लोगों के स्नान का अनुमान लगाया है। मेलाधिकारी विजय किरण आनंद की मानें तो संगम में स्नान के लिए सोमवार से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। किरन आनंद ने बताया कि कई जिलों के मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए गए हैं कि वे आवश्यकतानुसार अतिरिक्त फोर्स भी ले सकते हैं। सभी जगह निगरानी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी गई है। मेलाधिकारी ने बताया कि मेला क्षेत्र में 96 कंट्रोल वॉच टॉवर स्थापित हैं। 440 सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी की जा रही है। पुलवामा हमले के बाद प्रशासन मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से ज्यादा अलर्ट है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement