AAP से नाराज कुमार विश्वास, कहा- पार्टी जाए भाड में...
khaskhabar.com: सोमवार, 24 अप्रैल 2017 09:03 AM (IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास ने एक बार फिर अपनी पार्टी
से नाराजगी जाहिर की है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से मुलाकात
कर कवि और आप नेता कुमार विश्वास ने पार्टी के लिए जिस शब्दों को इस्तेमाल
किया है, उसके बाद सवाल उठ रहा है कि वो आप को छोडने का मन बना चुके है।
बता
दें कि कुमार विश्वास ने एमसीडी चुनाव में भी आप के लिए प्रचार नहीं किया
है। जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी किसानों से मिलने गये कुमार विश्वास से जब
इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के रूख पर सवाल किया गया तो वो हत्थे से उखड़
गये। कुमार विश्वास ने कहा कि ‘पार्टी जाए भाड़ में तेल लेने।’ उन्होंने
कहा कि वो पार्टी को बोल देंगे कि इस मुद्दे पर काम करे, बाकी वे जानें।