kullu news : sant samagam in sant nirankari satsang bhawan gandhi nagar kullu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:44 pm
Location
Advertisement

संत निरंकारी सत्संग भवन गांधीनगर में हुआ सत्संग समागम

khaskhabar.com : रविवार, 11 मार्च 2018 4:35 PM (IST)
संत निरंकारी सत्संग भवन गांधीनगर में हुआ सत्संग समागम
कुल्लू। संत निरंकारी सत्संग भवन गांधीनगर में रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग की अध्यक्षता वीआर रवि ने की और सटेज सेवा महात्मा रविंद्रर ने की। महात्मा ने अपने विचारों में सतगुरु माता सविंद्र हरदेव के आदेशों को मान कर, कर्म रूप देकर जीवन में तदनुसार चलाने के लिए बल दिया गया। उन्होंने कहा कि आज सतगुरु माता सविंद्र हरदेव महाराज सभी संतों को प्यार, नम्रता, विशालता, मानवता और सहानुभूति का पाठ पढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंसान के उत्तम गुण हैं, हम एक-दूसरे के दुख-दर्द में काम आएं, उनकी समस्याएं सुनें, समझें और मददगार बनें।

इस अवसर पर जोन नंबर-6 के जोनल इंचार्ज तेज सिंह चौधरी ने कहा कि 18 मार्च को संयोजक स्तर का महिला समागम जिला कुल्लू के गांधी नगर सत्संग भवन में होगा। उन्होंने कहा क इस महिला समागम में बैंची, कटराईं, ब्राण व मनाली ब्रांच की महिलाएं भाग लेंगी। इसी कड़ी में 25 मार्च को जोन स्तर का महिला समागम मंडी के गोहर ब्रांच में मनाया जाएगा। इसमें जिला कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, लाहुल-स्पीति की महिलाएं भाग लेंगी। इसकी अध्यक्षता बहन मंजूला मुरीद करेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement