Advertisement
कृष्ण गोपाल व रुकमणी कौशिक का केंद्रीय बजट पर बयान : औद्योगिक विकास में निराशाजनक कदम

महिलाओं के कल्याण और रसोई से जुड़ी महंगाई पर ध्यान देने की जरूरत - रुकमणी कौशिक
नीमराना। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद्, राजस्थान चैप्टर की सदस्य रुकमणी कौशिक ने केंद्रीय बजट पर अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को गृहणियों की रसोई से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान देना चाहिए था। उन्होंने बताया कि बढ़ती महंगाई और आसमान छूती रसोई से जुड़ी सामग्री की कीमतें परिवारों के बजट को बुरी तरह प्रभावित कर रही हैं, जबकि महिलाएं ही अपने परिवार के खर्चों को संतुलित और नियंत्रित रखती हैं।
रुकमणी कौशिक ने कहा, "महिलाएं हमेशा अपने घर के बजट और परिवार के खर्चों को संभालने में अहम भूमिका निभाती हैं, लेकिन इस बजट में आम गृहणियों के लिए कोई विशेष राहत या सुविधा नहीं दी गई। महंगाई के कारण रसोई के सामान की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे महिलाएं अपने परिवार के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने में संघर्ष कर रही हैं।"
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


