Advertisement
सुल्तानपुर में रेपिड एक्शन फोर्स ने किया परिचय अभ्यास
कोटा। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार रेपिड एक्शन फोर्स की ओर से जिले में किए जा रहे परिचय अभ्यास के तहत रविवार को जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया तथा थाना परिसर में वॉलीबॉल का मैत्री मैच भी खेला गया।
सहायक कमांडर मनोज यादव ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय के आदेशों की पालना में रेपिड एक्शन फोर्स 83 वाहिनी के कमांडेंट लीलाधर महारानिया व बी/83 बटालियन के सहायक कमांडेंट के निर्देशन में सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में परिचय अभ्यास किया गया। इससे भविष्य में जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।
सहायक कमांडर ने बताया कि परिचय अभ्यास सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में कराया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. राजीव पचार के निर्देशन में रेपिड एक्शन फोर्स सुल्तानपुर वृत्ताधिकारी भोपालसिंह एवं थानाधिकारी मनोज सिंह सिकरवार व निरीक्षक रामसहाय यादव के साथ फ्लैग मार्च कर भौगोलिक स्थितियों व कानून व्यवस्था संबंधी समस्याओं की जानकारी ली गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
कोटा
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement