kota news : happiness on the faces of the divyang in the presence of the Union Minister thawar chand gehlot in kota -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 1:29 pm
Location
Advertisement

केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में कोटा में खिल उठे दिव्यांगजनों के चेहरे

khaskhabar.com : शनिवार, 23 जून 2018 5:12 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में कोटा में खिल उठे दिव्यांगजनों के चेहरे
कोटा। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि दिव्यांगजनों में प्रतिभा की कमी नहीं है। सरकार ने इन्हें शैक्षणिक व खेल सुविधाओं के विस्तार के साथ आर्थिक रूप से सशक्तीकरण के लिए भी अनेक योजनाओं का सूत्रपात किया है।
केंद्रीय मंत्री शनिवार को एडिप योजना के तहत कोटा के छप्पनभोग परिसर में आयोजित कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र के दिव्यांगजनों के निशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अनेक विषमताओं से पीड़ित रहते हैं। इनकी सहायता करना एवं मुख्यधारा में लाना हमारी परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए सरकार ने कई योजनाओं का सूत्रपात किया है, जिनसे शिक्षा, खेल एवं देश सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में आज दिव्यांगजन अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा दिव्यांग जनों की 21 श्रेणियां बनाकर 4 सालों में सहायक उपकरण वितरण में भी विश्व कीर्तिमान बनाए हैं। 1273 मूक बधिर दिव्यांगों के उपचार के लिए छह-छह लाख रुपए की सहायता उपलब्ध कराई गई है। 6 लाख दिव्यागों को अनुदान देकर मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई है। दिव्यांगजनों का राष्ट्रीय पहचान कार्ड बनाने का कार्य भी किया गया है।

सरकार ने किया सभी वर्गों का उत्थान : गृहमंत्री


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement