kolkata National Junior Badminton player sexually abused in Almora, Bengal police reached-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 7:03 pm
Location
Advertisement

अल्मोड़ा:बैडमिंटन खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में कोलकता पुलिस पहुंचने पर मचा हड़कम्प

khaskhabar.com : गुरुवार, 19 दिसम्बर 2019 12:56 PM (IST)
अल्मोड़ा:बैडमिंटन खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में कोलकता पुलिस पहुंचने पर मचा हड़कम्प
अल्मोड़ा। कोलकता पुलिस के अल्मोड़ा पहुंचते ही बुधवार को जिला पुलिस में हड़कंप मच गया। कोलकता पुलिस अपने यहां पॉक्सो में दर्ज एक 'जीरो' एफआईआर लेकर पहुंची थी। एफआईआर में दर्ज मजमून देख-पढ़कर अल्मोड़ा पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। 'जीरो' एफआईआर में कोलकता की एक महिला जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ी ने अपनी ही एक सीनियर महिला और दो पुरुष खिलाड़ियों पर चैंपियनशिप के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

यह नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप इसी वर्ष सितंबर में उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सम्पन्न हुई थी। कोलकाता में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज जीरो एफआईआर के मुताबिक, "नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में कोलकाता राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए सीनियर और जूनियर दोनों आयु-वर्ग के महिला-पुरुष खिलाड़ियों की टीमें उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा जिले में पहुंची थीं।

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अशोक कुमार ने गुरुवार को बताया कि दरअसल यह घटना सितंबर महीने की है। यह बात भी सही है कि घटना नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के दौरान घटी। दुष्कर्म वाली बात सही नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement