Kochi Metro first phase becomes fully operational-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोच्चि मेट्रो का पहला चरण चालू, मंत्री पुरी और विजयन ने किया सफर

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 अक्टूबर 2017 4:09 PM (IST)
कोच्चि मेट्रो का पहला चरण चालू, मंत्री पुरी और विजयन ने किया सफर
कोच्चि। कोच्चि मेट्रो का पहला चरण मंगलवार को 18 किलोमीटर के दूसरे खंड के साथ पूरी तरह से चालू हो गया। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने इसके दूसरे खंड का उद्घाटन किया। इस परियोजना के पहले 13 किलोमीटर लंबे खंड का उद्धघाटन इस साल जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। मंत्री पुरी और विजयन ने कल्लूर से महाराजा कॉलेज तक पांच किलोमीटर लंबा सफर मेट्रो से किया और उसके बाद वे वापस लौटे और एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के लिए टाउन हॉल गए। इस सफर के दौरान मेट्रो मैन ई. श्रीधरन भी उनके साथ थे, जिन्हें इस कार्य को हकीकत में बदलने का जिम्मा सौंपा गया था। इसके अलावा, विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला, स्थानीय विधायक हीबी ईडन और एनार्कुलम के लोकसभा सदस्य के.वी. थॉमस भी इस मौके पर उपस्थित थे। यहा विजयन ने जैसे ही श्रीधरन का नाम लिया, पूरा वातावरण तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। जून में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। 18 किलोमीटर के इस खंड के शुरू होने के बाद, इस दूरी को पूरा करने में सिर्फ 32 मिनट लगेंगे, जिसको सडक़ से पूरा करने में अक्सर 90 मिनट लगा करते थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement