Advertisement
नॉलेज इनहांसमेन्ट प्रोग्राम : डीग के युवा किसान अब लेंगे इजरायल में प्रशिक्षण, पहले चरण में 100 जाएंगे

इसी प्रकार डेयरी क्षेत्र चयनित होने वाले युवा दुग्ध उत्पादक या पशुपालक के लिए जो मापदंड तय किए गए हैं उनमें वास्तविक रूप से कम से कम 20 गाय-भैंस की डेयरी या 10 ऊँट या 50 भेड़-बकरी का स्वामित्व रखता हो, पिछले 10 वर्षों से डेयरी या पशुपालन पेशे से जुड़ा हो, उच्च पशुपालन या डेयरी तकनीक उपयोग करता हो, डेयरी क्षेत्र में जिला या राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया हो तथा जिसकी अपने क्षेत्र में प्रगतिशील पशुपालक के रूप में पहचान हो। उपरोक्त मापदंडों को पूरा करने वाले युवा प्रगतिशील कृषक अपने नजदीकी ई-मित्र केन्द्र के माध्यम से राजकिसान साथी पोर्टल पर 10 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर चुके है।
कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए युवा कृषक कृषि, उद्यान अथवा पशुपालन विभाग में संपर्क कर सकते हैं। नॉलेज इनहांसमेन्ट प्रोग्राम के तहत पहले चरण में चयनित 100 युवा किसानों में से 80 कृषि क्षेत्र तथा 20 डेयरी एवं पशुपालन क्षेत्र से होंगे। कृषि क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाले कृषकों की उम्र 50 वर्ष से कम जबकि डेयरी एवं पशुपालन क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए 45 वर्ष से कम होना आवश्यक है। साथ ही, वैध पासपोर्ट होना भी आवश्यक है।
नॉलेज इनहांसमेन्ट प्रोग्राम अन्तर्गत कोटा संभाग से 9 प्रगतिशील युवा कृषि एवं 1 युवा डेयरी क्षेत्र से, जयपुर संभाग से 12 प्रगतिशील युवा कृषि एवं 4 डेयरी क्षेत्र से, भरतपुर संभाग से 10 प्रगतिशील युवा कृषि एवं 1 युवा का चयन डेयरी क्षेत्र से किया जाएगा। इसी प्रकार अन्य संभाग एवं जिलों से भी प्रगतिशील युवा किसानों एवं पशुपालकों को विदेशों में प्रशिक्षण के लिए चुना जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डीग
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


