Advertisement
ज्ञान चुप रहता है और भक्ति चर्चा करती है: मुरारी बापू

बीज तो मैने बोया है, अब बादल या वसुन्धरा पृथ्वी जाने। साई मकरंद दवे की उक्त पंक्तियों का उल्लेख करते हुए मुरारी बापू ने राजस्थान को हरा भरा करने के लिए नव वन क्षेत्र विकसित करने का राजस्थानवासियों एवं सरकार से आह्वान किया है। उन्होंने नव वन क्षेत्र के रूप में बाबा रामदेव पीर वन, श्रीनाथद्वारा महादेव एकलिंगजी वन क्षेत्र, मीरा वन, महाराणा प्रताप वन, भामाशाह वन, साहित्यकारों के नाम पर कवि मनीशी वन, शील संस्कार एवं सतीत्व वन तथा नीम निम्बार्कद्ध वन को विकसित करने का आह्वान किया तथा पर्यावरण के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाने के लिए बापू ने स्वयं संकल्प लिया कि वे स्वयं रामदेवरा में पांच पौधे लगाकर जायेंगे।
राष्ट्रनीति में तीन मत जरूरी
बापू ने कहा कि राश्ट्रनीति में तीन मतों का शुमार होना जरूरी है। पहला मत साधु या आचार्य का होता है जिसमें तीन शील जरूरी है। वह निर्भय होए निश्पक्ष हो तथा निरवैर हो। बापू ने दूसरा मत लोकमत तथा तीसरा मत मूल ग्रंथों एवं वेदों के निचोड को बताया।
यह भी पढ़े :ट्रंप आलीशान कार में जाएंगे व्हाइट हाउस
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...
Advertisement
जैसलमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




