यह प्रणाली स्वचालित इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली
के रूप में काम करेगी। जनता की शिकायत का
अभिलेखीकरण बिना पुलिस के हस्तक्षेप के हो जाएगा। इसके शुरू हो जाने से आम जनता को
थाने जाने की आवश्यकता लगभग नहीं पड़ेगी। यूपी 100 के तहत शिकायतों एवं घटनाओं का निस्तारण ‘मानक संचालन
प्रक्रिया’ के माध्यम से किया
जाएगा। इसके लिए एक बुकलेट तैयार की गई है। इस बुकलेट में 363 तरह की घटनाओं में
पुलिसकर्मियों द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के बारे में स्पष्ट निर्देश एवं इनकी
जिम्मेदारी का उल्लेख किया गया है।
यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपएयह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS