Kiru Hydro Project case: CBI raids 30 places including Satyapal Malik house-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सत्यपाल मलिक के घर समेत 30 ठिकानों पर CBI का छापा ,बोले-में किसान का बेटा हूं, छापों से घबराऊंगा नहीं

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 12:57 PM (IST)
सत्यपाल मलिक के घर समेत 30 ठिकानों पर CBI का छापा ,बोले-में किसान का बेटा हूं, छापों से घबराऊंगा नहीं
नई दिल्ली। कीरू हाइड्रो प्रोजेक्ट मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर समेत 30 और ठिकानों पर CBI छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई कीरू हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में धांधली को लेकर की गई है। सत्यपाल मलिक ने छापेमारी पर कहा पिछले 3-4 दिनों से मैं बिमार हूं ओर अस्पताल में भर्ती हूं। जिसके वावजूद मेरे मकान में तानाशाह द्वारा सरकारी एजेंसियों से छापे डलवाएं जा रहें हैं। मेरे ड्राईवर, मेरे साहयक के ऊपर भी छापे मारकर उनको बेवजह परेशान किया जा रहा है।में किसान का बेटा हूं, इन छापों से घबराऊंगा नहीं। में किसानों के साथ हूं।
मलिक ने कहा मैंने भ्रष्टाचार में शामिल जिन व्यक्तियों की शिकायत की थी की उन व्यक्तियों की जांच ना करके मेरे आवास पर CBI द्वारा छापेमारी की गई है।मेरे पास 4-5 कुर्ते पायजामे के सिवा कुछ नहीं मिलेगा। तानाशाह सरकारी एजेंसियों का ग़लत दुरुपयोग करके मुझे डराने की कोशिश कर रहा है।मैं किसान का बेटा हूं, ना में डरूंगा, ना झुकूंगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement