Killer speed breakers broke-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुर्घटना करने वाले स्पीड ब्रेकर को तोड़ा

khaskhabar.com: रविवार, 20 नवम्बर 2016 11:34 PM (IST)
दुर्घटना करने वाले स्पीड ब्रेकर को तोड़ा
पटियाला। बचित्तर नगर में 11 साल बाद बनी नई सड़क के पास ही एक पुरानी सड़क पर बने दो स्पीड ब्रेकर से एक ही दिन में तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। इस स्पीड ब्रेकर के चलते हुई दुर्घटनाओं से गुस्साए लोगों ने इन दोनों स्पीड ब्रेकर को हटाने की मांग की। वहीं नगर निगम एक्सईएन शाम लाल गुप्ता ने भी इन स्पीड ब्रेकर को 24 घंटे में ही हटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद रविवार सुबह नगर निगम की ओर भेजे गए मजदूरों ने इन दोनों स्पीड ब्रेकर को तोड़ दिया, ताकि भविष्य में इस तरह की कोई भी घटना न हो।

शनिवार शाम को हुई दो अलग-अलग घटनाओं में एक बाइक सवार, एक आटो सवार महिला व एक्टिवा पर जा रही दो महिलाएं चोटिल हुई। जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। इन तीन घटनाओं के एक साथ होने पर इलाकावासियों ने इन स्पीड ब्रेकर को हटाने की मांग कर दी। गौर हो इस सड़क पर स्ट्रीट लाइट न होने के कारण ये घटनाएं हुई। अब इलाकावासियों ने इस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट भी लगाने की मांग की है, ताकि रात के समय किसी तरह की अनहोनी न हो सके।

अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement