killed two daughters including parents in Allahabad -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इलाहाबाद में दो बेटियों समेत माता-पिता की हत्या

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अप्रैल 2017 12:10 PM (IST)
इलाहाबाद में दो बेटियों समेत माता-पिता की हत्या
अमरीष मनीष शुक्ला,इलाहाबाद। संगम नगरी में बड़ी वारदात हुई है । एक ही परिवार के चार लोगो की हत्या कर दी गई है। घर में दो बेटियों के साथ सो रहे दंपती की लाश उनके बिस्तर पर मिली है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है । मौके पर आईजी समेत पुलिस के उच्चाधिकारी पहुंच चुके हैं। डाॅग स्क्वायड व फोरेंसिक डिपार्टमेंट की टीम भी जांच पड़ताल में जुटी है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनो बेटियों के साथ ज्यादती भी की गई होगी। फिलहाल घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। परिवार में सिर्फ एक बेटा और एक बेटी ही जिंदा बचा है। बेटा रविवार को परीक्षा देने इलाहाबाद गया हुआ था। जबकि बेटी रिश्तेदार के घर गयी हुई है। सुबह घटना की जानकारी होने पर दोनो भाई बहन भी घर पहुंच गये हैं । मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी साफ साफ कहने से बच रहे हैं। कहा जा रहा हैं जांच पड़ताल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
उलझी है मर्डर मिस्ट्री
इलाहाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में जूडापुर (शहावपुर) गांव है। इस गांव में मक्खन लाल (50) किराना की दुकान चलाता है। जिसमें पत्नी पत्नी मीरा देवी (46) व बेटियां बेटी वंदना (18) व निशा (16) मदद करती हैं। दोनो बेटियां अभी पढाई कर रही हैं। रविवार बेटा परीक्षा देने इलाहाबाद हाई हुआ था। देर रात प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर परिजन घर के अंदर ही सो रहे थे। रात में बदमाशो ने चारों की किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। इन सब की हत्या के पीछे क्या कारण है यह उलझा हुआ है । क्योंकि न तो घर से सामान ही गायब है और न गोली मारने जैसी घटना हुई। यानि बदमाश पूरे प्लान के साथ हत्या की ही नियत से आये हुये थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement