kidnapped girl and rape in Mainpuri-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कट्टा दिखाकर नाबालिग बच्ची को बाइक पर उठा ले गए बदमाश, दुष्कर्म

khaskhabar.com: सोमवार, 13 मार्च 2017 8:07 PM (IST)
कट्टा दिखाकर नाबालिग बच्ची को बाइक पर उठा ले गए बदमाश, दुष्कर्म
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची अपनी मां के साथ जा रही थी, तभी दो लोग मोटरसाइकिल पर आए और तमंचा दिखाकर उसे उठा ले गए। माँ मदद के लिए चीखती रही, लेकिन किसी ने पुकार नहीं सुनी। मां थाने पहुंची और पुलिस को सूचना दी। इधर बदमाशों ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दे दिया। मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम खिदर पुर की रहने बाली पीड़िता ने बताया कि वो अपनी बच्ची के साथ खेतों पर जा रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल पर दो लड़क आये और तमंचा दिखाते हुए मेरी बच्ची को बैठा कर ले गए। मैं मदद के लिए चिल्लाई, लेकिन वहां कोई नहीं होने के कारण वापस गांव आई, जहां से कुछ लोगों को साथ लेकर घटना स्थल पर गई तो आरोपियो ने मेरी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। लड़की का आरोप है कि वह जिस बस से पढ़ते जाती थी, उसके ड्राइवर ने उससे दुष्कर्म किया है। मौका पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच के लिए मैनपुरी भेज दिया।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement