Kidnapped by auto and molesting a girl in a car, case registered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऑटो से अपहरण कर कार में युवती से की छेड़खानी, मामला दर्ज

khaskhabar.com: रविवार, 05 जनवरी 2020 9:17 PM (IST)
ऑटो से अपहरण कर कार में युवती से की छेड़खानी, मामला दर्ज
जयपुर। शहर में ऑटो चालक के साथ मिलकर कार सवार बदमाशों द्वारा युवती का अपहरण करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने चलती कार में युवती के साथ छेड़छाड़ भी की। युवती के चिल्लाने पर बदमाश युवती को मानसरोवर इलाके में उतार गए। इस पर पीड़िता ने शनिवार को मुरलीपुरा थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। पीड़िता पुलिस में किसी बड़े अधिकारी की रिश्तेदार बताई जा रही है। ऐसे में इस मामले में पुलिस पूरी सावधानी बरत रही है। पुलिस के अनुसार प्रवासी नगर निवासी एक 22 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि वह घर से काम पर जाने के लिए निकली थी। उसके ऑफिस जाने के लिए एक ऑटो किराए पर किया। खातीपुरा झोटवाड़ा में ऑटो में 2 युवक और सवार हो गए। ऑटो चालक उसे एक सुनसान गली में ले गया। इसी दौरान एक कार आकर रूकी। ऑटो चालक व युवकों ने उसे जबरन कार में डाल लिया। इसके बाद वे उसे घुमाते हुए मानसरोवर ले गए। आरोपियों ने इस दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती के चिल्लाने पर आरोपी उसे मानसरोवर इलाके में सुनसान स्थान पर उतार कर भाग निकले। थानाधिकारी रामवतार ने बताया कि फिलहाल आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन इस मामले में रविवार को घटनास्थल व उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। युवती के शरीर पर कई चोट के निशान नहीं है। मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement