Khushbu condoles death of Pandit Birju Maharaj-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 10:31 am
Location
Advertisement

खुशबु सुन्दर ने पंडित बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि दी

khaskhabar.com : सोमवार, 17 जनवरी 2022 12:41 PM (IST)
खुशबु सुन्दर ने पंडित बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि दी
चेन्नई। अभिनेत्री और राजनेता खुशबू सुंदर ने सोमवार को कथक के दिग्गज पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इसके साथ ही एक युग का अंत हो गया है। ट्विटर पर अभिनेत्री ने कहा, हमने पंडित बिरजू महाराज जैसे दिग्गज को खो दिया है। वह एक संस्था, एक प्रेरणा थे।

कमल हासन की फिल्म 'दशवथारम' की शूटिंग के दौरान महाराज जी के साथ हुई मुलाकात को याद करते हुए खुशबू ने कहा कि उनकी मुस्कान, उनकी आंखें बोलती थी। नृत्य और कला की दुनिया में उनके जैसा होना नामुमकिन है।

पंडित बिरजू महाराज का रविवार देर रात दिल्ली स्थित घर में निधन हो गया था।

पद्म विभूषण से सम्मानित, महाराज जी ने कथक के लखनऊ घराने को दुनिया भर में प्रसिद्ध किया। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement